कार्यक्रमबलिया

भव्य समारोह का आयोजन कर मनाया गया, डॉ०भीमराव अंबेडकर की जयन्ती


दुबहड़,(बलिया)। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर समर्पित ट्रस्ट बलिया के तत्वावधान में मंगलवार के दिन जनाड़ी स्थित तिराहे पर भव्य अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बैरिया के विधायक जयप्रकाश अंचल ने कहा कि शासन सत्ता में बैठे लोग भारत के संविधान को बदलने का कुचक्र रच रहे हैं। यह लोग देश को रूढ़िवादीता, भेदभाव के भंवर में फसाना चाह रहे हैं। कहा कि हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद से समाज के दबे कुचले लोगों का भला नहीं हो सकता। इसके लिए बाबा साहब द्वारा लिखित संविधान के अनुरूप आम आदमी की मौलिक अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ये लोग पाठशाला बंद करके मधुशाला खोलने का काम कर रहे हैं। इससे समाज का विकास एवं भला नहीं हो सकता। विशिष्ट अतिथि सपा नेता अनिल राय ने कहा कि बाबा साहब के संविधान में सभी के अधिकारों की रक्षा की बात कही गई है। यह संविधान हमारे देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करता है। इस दौरान आयोजक समिति के अजय अंबेडकर, आनंद शर्मा एवं सत्येंद्र कुमार द्वारा सभी अतिथियों को मलयार्पणकर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कलाकारों ने स्वागत गीत सहित कई मिशन के गीतों को सुनाकर लोगों को झूमाया। कार्यक्रम का संचालन धनजी यादव ने किया।
इस मौके पर युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी, डॉ. विमल यादव, डॉ. रामकुमार कनौजिया, रेखा कवित्री, डॉ. हरेंद्रनाथ यादव, ओमप्रकाश पटेल, नितेश पाठक, जमाल आलम, रेनू वर्मा अमित राय, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, भुवनेश्वर पासवान, भरत यादव, राहुल मिश्र, शौकत अली, श्रीभगवान चौधरी, गंगासागर राम, बिजेंद्र सिंह आदि लोगों ने बाबा साहब की जयंती पर उन्हें नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button