कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगरसड़ा

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में निपुण बच्चों का हुआ सम्मान

रसड़ा (बलिया)।कंपोजिट विद्यालय रसड़ा में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल व विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

प्रधानाध्यापक गीता सिंह ने अतिथियों का स्वागत व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।संगोष्ठी के दौरान सत्र 2025-26 के निपुण आंकलन में कक्षा एक और दो के सफल (अव्वल) बीस बच्चों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। चेयरमैन ने अभिभावकों से अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया। कोतवाल ने भी अभिभावकों को शिक्षा और मिशन शक्ति के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्राशिसं के मंत्री उदय नारायण, जितेंद्र बहादुर, अनूप गुप्त, मसीहुर्रहमान, राजेश कुमार, पुष्पा शर्मा, रुखशाना खातून, आशा आदि अभिभावक रहे। संचालन शिक्षक वीरेंद्र यादव ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button