क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

मांझी में वाहन जांच के दौरान पुलिस पर हमला, 4 युवक गिरफ्तार


लालगंज (बलिया) । मांझी थाना क्षेत्र के बलिया मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार,थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक शिव प्रताप सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक को रोकने का इशारा किया गया।
पुलिस के अनुसार, बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने वाहन जांच कराने से इनकार कर दिया और फोन कर अपने दो अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया।
चारों युवकों ने मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में अवर निरीक्षक शिव प्रताप सिंह को हल्की चोटें आईं, जबकि सिपाही ब्रजेश कुमार शर्मा और अमित गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही गश्ती टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने एक पल्सर और एक होंडा शाइन बाइक भी जब्त की है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामबाबू चौधरी (पुत्र दुर्गा चौधरी, ठेकहा, बैरिया)बिकेश कुमार (पुत्र स्व. बीरबहादुर राय)
तूफानी प्रसाद (पुत्र जनक प्रसाद, गोपालनगर, रेवती)
रंजीत प्रसाद (पुत्र भरत प्रसाद)
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button