
बांसडीह(बलिया)। बांसडीह,मैरीटार मार्ग पर सोमवार की देर रात मिश्रवलिया गांव के मोड़ के पास गेहूं लदा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पलट गया। घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
ट्रक चालक अभिनंदन गेहूं लादकर बेल्थरारोड से हाजीपुर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब एक बजे मोड़ के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक सड़क से उतरते हुए दो पेड़ों को उखाड़ता हुआ खेत में जा गिरा। ट्रक में लदा गेहूं के बोरा खेतों में बिखर गया। लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के समय हुआ होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी, लेकिन रात होने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।



