
लालगंज (बलिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर गांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का भव्य सम्मान समारोह वरिष्ठ भाजपा नेता परशुराम सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर उठा।
समारोह में मुख्य अतिथि मुक्तेश्वर सिंह (डायरेक्टर,भूमि विकास बैंक,आजमगढ़ मंडल) तथा विशिष्ट अतिथि परमेश्वर गिरि (चेयरमैन, भूमि विकास बैंक, बलिया) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिनके प्रयासों से संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है और देश विकास की राह पर अग्रसर है।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके। वहीं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि सम्मान केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि आगे बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं द्वारा शाल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला मंत्री महिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील पांडेय, निरंजन सिंह, भुली साहनी, मनोज चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमाकांत पांडेय, अश्वनी ओझा, शैलेश पासवान, रत्नेश सिंह, किसान मोर्चा के धर्मवीर उपाध्याय, प्रधान रवि सिंह, मनजी राम, शक्ति सिंह, अनिल पांडेय, दिग्विजय सिंह, सुनील सिंह, परमेश्वर वर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता हरिकंचन सिंह ने किया, जबकि अंत में आयोजक परशुराम सिंह ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।






