
लालगंज (बलिया)। ग्राम रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय एवं ईपीएफ राशि जमा कराने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी को ज्ञापन सौंपा।
दिए गए प्रार्थना पत्र में रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें पिछले पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके अलावा जनवरी 2024से अब तक उनके ईपीएफ की राशि भी यूएएन खाते में जमा नहीं कराई गई है, जबकि अन्य ब्लाको में वर्ष 2025 तक जमा कर दी गयी हैँ ।
रोजगार सेवकों का कहना है कि समय पर मानदेय न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है। बच्चों की फीस, दैनिक खर्च एवं दवाइयों की व्यवस्था करना कठिन हो रहा है।

उन्होंने शीघ्र भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आगे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। खंडविकास अधिकारी मुरलीछपरा ने श्वसन दिया कि जल्द ही आपकी समस्या के समाधान कराया जाएगा इस संबंध में उन्होंने अकाउंटेंट से भी बात की ।
ज्ञापन देने वालों में श्याम बहादुर मौर्य, बिबेका नंद यादव, अशोक मिश्रा, रविंद्र यादव, कमल देव यादव, अनीस यादव, राजू कुमार रजक, अखिलेश पांडेय, अक्षय सिंह, सुशील कुमार राम सहित अन्य ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।



