
लालगंज (बलिया) ।क्षेत्र के जगदीशपुर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जगदीशपुर और बहुआरा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बहुआरा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए जगदीशपुर की टीम ने 89 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में बहुआरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 7 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच: विनोद तथा मैन ऑफ द सीरीज: कुंदन का पुरस्कार दिया गया
विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि रामेश्वर पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि देवता नन्द पाण्डेय ने शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बृज मोहन पांडेय, आशुतोष कुमार, अरविंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



