बलिया नेशनल सेल्फ केयर टीम के नवनियुक्त पदाधिकारियों में महिला सशक्तिकरण की झलक

रसड़ा (बलिया)। नेशनल सेल्फ केयर टीम संस्थापक विवेकानंद ने बलिया जिला ईकाई कार्यकारिणी को घोषित कर दिया है जिसमें एनएससीटी उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार बलिया जनपद में महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई दे रही है। जिला बलिया ईकाई के नव मनोनित पदाधिकारियों में उमेश कुमार राम को जिलाध्यक्ष, उत्तम कुमार को जिला महामंत्री का दायित्व प्रदान किया है वहीं महिला सशक्तिरण को सशक्त बनाने की दिशा में श्रीमती महिमा पांडेय को जिलामंत्री, श्रीमती सबीहा नूर अंसारी को जिला आईटी सेल प्रभारी तथा रानी पांडेय को उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है। इसके साथ ही सुनील कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमृत कुमार सिंह को प्रवक्ता, राहुल कुमार को मीडिया प्रभारी तथा नरेंद्र वेदकर को उपाध्यक्ष मनोनोनित किए जाने पर बलिया टीम के सदस्यों में हर्ष व्याप्त हो गया है।इस दौरान सह संस्थापक संजीव रजक, प्रदेश सचिव सन्नी सिंह, अब्दुल अंसारी, सीताराम पांडेय, चंद्रशेखर पासवान, सतीश सिंह आदि पदाधिकरियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति कृतज्ञयता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि बलिया की नवनियुक्त पदाधिकारी नेशनल सेल्फ केयर टीम बलिया को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी पारदर्शी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करेगी।



