बलियासम्मान

खरौनी गांव के अंकुश सिंह बने लेफ्टिनेंट

बांसडीह । क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी एवं एयर फोर्स जवान अंकुश सिंह का चयन लेफ्टिनेंट पद पर होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्होंने एसीसी (आर्मी कैडेट कालेज) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।
अंकुश सिंह की इस सफलता से परिवार, गांव और क्षेत्र के लोगों में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंकुश सिंह शुरू से ही मेधावी और अनुशासित रहे हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल बलिया से सीबीएसई बोर्ड से 10वीं व 12वीं की परीक्षा पास किया तथा अपनी मेहनत और लगन के दम पर एअर फोर्स में चयन हुआ। इस समय चंडीगढ़ एअर फोर्स स्टेशन पर कार्यरत हैं। अंकुश के पिता पंचदेव सिंह भी बीएसएफ के रिटायर्ड जवान हैं तथा माता ममता देवी गृहिणी हैं।

अंकुश का आर्मी ऑफिसर पद पर चयन होने के बाद गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी और इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया। पिता पंचदेव सिंह ने कहा कि अंकुश की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं में भी सेना में जाकर देश सेवा करने का उत्साह बढ़ेगा। क्षेत्र के मणि बहादुर सिंह, मुन्ना सिंह, शशिकांत सिंह, राजा सिंह, नन्दलाल यादव आदि ने बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button