कार्यक्रमबलिया

कवर्ड नाला व इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का चेयरमैन ने किया शिलान्यास


बांसडीह(बलिया)। नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नंबर सात में चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कवर्ड नाला एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। लगभग छह लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को जलनिकासी और आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने चेयरमैन का स्वागत करते हुए नगर में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर चेयरमैन सुनील कुमार सिंह बब्लू ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कराया जा रहा है। जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है तथा नगर के प्रत्येक वार्ड में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मंगल मिश्रा, धनजी मिश्रा, आकाश, दीपू तुरहा, अशोक, अब्दुल मन्नान, समीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button