प्रशासनिकबलियाबिग ब्रेकिंग

सड़क पर नमाज नहीं,शिफ्टवार होगी अदा: डीएम

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को विकास भवन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बकरीद एवं अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी दशा में न होने पाए। उन्होंने सभी एसडीएम, सीओ, ईओ एवं बीडीओ को निर्देशित किया कि जहां-जहां कुर्बानी दी जाती है, उन स्थलों का पूर्व में निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने ईदगाह, नमाज स्थलों एवं मस्जिदों के बाहर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही जहां पानी की आवश्यकता हो वहां पानी के टैंकर उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि मस्जिदों में नमाजियों की संख्या अधिक होती है तो शिफ्टवार नमाज अदा कराई जाए, लेकिन किसी भी स्थिति में सड़क या बाहर नमाज न पढ़ी जाए। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। कोई नई परंपरा शुरू न की जाए। इसके अतिरिक्त निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं पुलिस विभाग के अधिकारी सहित विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button