
रसड़ा (बलिया)। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक पी.जी. कॉलेज पकवाइनार, रसड़ा में चल रहे 93 यूपी बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-283 के तीसरे दिन शनिवार को सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।परेड सत्र के दौरान कैडेट्स को टर्निंग, मार्चिंग, सलामी तथा आर्म्स ड्रिल का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने अनुशासन, समयबद्धता और समन्वय पर विशेष जोर दिया। कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी ने परेड का निरीक्षण करते हुए कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना की तथा कहा कि अनुशासित जीवनशैली राष्ट्रसेवा का आधार है।दोपहर के सत्र में सामुदायिक चेतना गतिविधियों के अंतर्गत कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल रविंदर किंगरा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।इस अवसर पर मेजर लेफ्टिनेंट हरिश्चंद्र पटेल, लेफ्टिनेंट डॉ. रवि प्रताप शुक्ला, लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज सिंह, सूबेदार मेजर दिनेश कुमार, राम निशान सिंह, हेमंत कुमार, आर्यन सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद उमैर कुरैशी सहित सभी पीआई स्टाफ, सिविल स्टाफ एवं जीसीआई उपस्थित रहीं।



