महोबा कांड के विरोध में कांग्रेस का तहसील पर प्रदर्शन,राज्यपाल को भेजा पत्रक

बांसडीह (बलिया)। महोबा जनपद में दलित छात्रा के साथ हुए अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म एवं अमानवीय अत्याचार की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बांसडीह तहसील पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को सौंपा।
जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोरतम कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता संरक्षित अपराधी खुलेआम अपराध कर रहे हैं और सरकार का उन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश को अपराधमुक्त बताने वाले दावे को उन्होंने “जुमलेबाजी” करार दिया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध गंभीर चिंता का विषय हैं। पार्टी ने अपराधियों को सख्त सजा देने तथा सरकार को झूठे दावे न करने की सलाह दी।
प्रदर्शन में विनोद सिंह, विजेन्द्र पाण्डेय मुखिया, वीर बहादुर सिंह, संग्राम तिवारी, रेखा तिवारी, मदन यादव, नसीरुद्दीन, महाप्रसाद चौबे समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद



