एक्सीडेंटगंगा नदीबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

जयप्रभा सेतु से युवती ने लगाई छलांग,मछुआरों ने बचाई जान


लालगंज (बलिया)l यूपी और बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु से शनिवार को एक युवती ने लगभग 50 फीट नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती के नदी में कूदते ही वहां मछली पकड़ रहे मछुआरों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत कर उसे नाव के सहारे गहरे पानी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मांझी थाना के अपर थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह मौके पर पहुंचे और बेहोशी की हालत में युवती को गश्ती वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मांझी पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि घायल युवती मांझी नगर पंचायत क्षेत्र के मियां पट्टी की निवासी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button