
दयाछपरा(बलिया) । क्षेत्र के प्रसाद छपरा स्थित ब्रह्मलीन संत नागा बाबा कुटी पर वैशाखी संक्रांति (सतुआनि) के अवसर पर बुधवार की रात्रि सिवान बिहार के मशहूर भोजपुरी गायक अभिषेक तिवारी व छपरा बिहार के संतोष सिंह के बीच चैता का मुकाबला हुआ। चैता का शुभारंभ नागा बाबा कमेटी के सदस्यो ने वैदिक मंत्रोचार के साथ नागा बाबा के पूजन व आरती कर शुभारंभ कराया।इस मौके पर सपा नेता अंगद मिश्र ने दोनों गायको को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।इसके बाद जिला पंचायत वार्ड नंबर 6 के सदस्य प्रत्याशी अनिल पांडेय व रिपुंजय पांडेय ने दिनों गायकों को माला पहना कर स्वागत किया।

सर्वप्रथम अभिषेक तिवारी ने मां काली की वंदना कर चैत का शुभारंभ करते हुए सीदेसवा बंगालवा शहर कलकातावा ए राम काली मईया।’ गाकर वाह वाही लूटी तो वहीं दूसरी पाली में गायक संतोष सिंह ने गजानन गणेश की वंदना करते हुए ‘सरस्वती मातावा जोड़ीले दुनो हथवा ए राम एही ठईया एही ठईया होख ना सहइया ए राम एही ठईया ‘ गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।उसके बाद दोनों गायको ने विभिन्न प्रकार के गीतों द्वारा एक दूसरे पर कटाक्ष करते हुए रात्रि के 4:00 बजे भोर तक गीत संगीत के माध्यम से चईता गायन करते रहे ।

जनता भी बीच-बीच में दोनों गायको का उत्साह वर्धन करती रही।कार्यक्रम में निर्भय नारायण सिंह ( रेल अधिकारी)विजय कुमार तिवारी आदि उपस्थित थे। इस मौके पर सुशील पाण्डेय, मुन्ना पाण्डेय, ओंकार तिवारी, पूर्व प्रधान सर्वजीत राम, राहुल पटेल आदि समिति के कार्यकर्ताओं ने आगंतुकों की सेवा में लग रहे।



