
बांसडीह(बलिया) । सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में बुधवार को चेयरमैन सरिता सिंह ने आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा पाठ के साथ चेयरमैन ने कार्य शुभारंभ किया।
चेयरमैन सरिता सिंह ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। सड़क के बनने से वार्ड व क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और बरसात में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में थी, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई होती थी। आरसीसी सड़क के निर्माण से उनकी यह समस्या हल हो जाएगी। इस दौरान बजरंगी सिंह, ध्रुव सिंह, प्रदीप कुमार, अमित शर्मा आदि थे।



