कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगशिक्षाशिक्षा विभाग

एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन


दुबहड़़,(बलिया)। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के ब्लॉक संसाधन केंद्र के प्रांगण में शुक्रवार को ग्राम प्रधान स्थानीय प्राधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि दुबहर के खण्ड विकास अधिकारी मनीष सिंह रघुवंशी ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के लिए विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास हुए है। आगे भी ऐसी कार्यशालाओ के माध्यम से चर्चा कर और बेहतर से बेहतर कार्य करने की भी आवश्यकता है। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक गणों से विद्यालय एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर विशेष रूप से कार्य करने की सलाह दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने उन्मुखीकरण कार्यशाला में कायाकल्प के 19 पैरामीटर को विस्तार पूर्वक बताया।

साथ ही जनप्रतिनिधि गणों से विद्यालय के विकास हेतु विशेष सहयोग की अपील की । कार्यशाला का उद्घाटन उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं एकांकी नाटक कंपोजिट विद्यालय सनाथ पाण्डेय का छपरा और मिल्की के छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिस पर प्रसन्न होकर अनेक अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया। प्राथमिक शिक्षक संघ दुबहर इकाई के अध्यक्ष अजीत पाण्डेय मंत्री समरजीत बहादुर सिंह एवं गणेश जी सिंह ने मुख्य अतिथि सहित सभी ग्राम प्रधानों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रभात पाण्डेय धर्मेंद्र यादव भुवर, विनोद पासवान, पिंटू पासवान, गणेश गुप्ता, संजय यादव ,राकेश सिंह, दीपक पासवान, मुन्ना राम, कयामुदिन अंसारी, अजीत पाण्डेय, मंटू सिंह विजय सिंह, आशुतोष सिंह, प्रियेश तिवारी ,सुनील गुप्ता ,अनिल कुमार, चंद्रगुप्त महेश सिंह, शशिकांत चौबे ,सुशील चौबे, शशिकांत पाण्डेय ,प्रतिमा उपाध्याय, विजेता सिंह, माद्री सिंह, राजेश पाण्डेय, अनूप मिश्र, गीता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।अध्यक्षता भरसर के प्रधान भगवान यादव एवं संचालन विद्यासागर गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button