एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

सड़क हादसे में दो की मौत,दो घायल

बांसडीह (बलिया)। बांसडीह-बलिया मार्ग पर बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बालखंडी नाथ शिव मंदिर के पास मंगलवार की देर रात हुए सड़क हादसा में दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे ट्रैक्टर के पिछले पहिये से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया,जहां उपचार के दौरान सुखपुरा थाना क्षेत्र के करनई गांव निवासी 25 वर्षीय मिंटू राजभर की मौत हो गई। वहीं करनई गांव निवासी 22 वर्षीय अनूप राजभर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही अनूप ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर बांसडीह, सहतवार मार्ग पर दरांव पावर हाउस के पास मंगलवार की देर रात हालपुर गांव के दो युवक बाइक से घायल अवस्था में पड़े हुए थे। अनुमान है कि किसी वाहन की टक्कर से वह घायल हो गए थे। देर रात लगभग 12 बजे हालपुर गांव निवासी 30 वर्षीय उमाशंकर राजभर तथा 32 वर्षीय सुनील राजभर बाइक से गिरकर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े थे । जिन्हें लोग पीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button