
बलिया। जिले के स्कूलों में उस समय खुशी का माहौल छा गया जब बच्चों ने सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। परिणामों में हालीक्रास स्कूल ने विशेष रूप से बढ़त बनाई। यहां आईसीएसई (दसवीं) के छात्र युग वर्मा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि आईएससी (बारहवीं) में सृष्टि पांडेय ने 97.75 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया। अन्य विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।
इसी क्रम में बसंतपुर स्थित कैस्टरब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। हाईस्कूल में तनय कुमार पाठक 97.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रहे, जबकि इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग) में निगम चौबे ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
सहरसपाली स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। यहां हाईस्कूल में श्रेयांश वर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, वहीं इंटरमीडिएट में पलक पांडेय 92.75 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रहीं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
आईएससी में कैस्टरब्रिज निगम चौबे अव्वल
बलिया। सीआईएससीई बोर्ड के घोषित परिणामों में कैस्टरब्रिज स्कूल, पिपरौली (बसंतपुर) के विद्यार्थियों ने शानदार सफलता हासिल की। आईएससी (12वीं) में विज्ञान वर्ग के निगम चौबे 99% अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे। आराध्या तिवारी 97.3% ने दूसरा तथा सौरभ नारायण सिंह 96.5% ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नंदिनी आनंद 96.3% चौथे स्थान पर रहीं, जबकि सुशांत कुमार पांडेय, आस्था सिंह और अक्षता सिंह ने 95.5% अंक प्राप्त किए। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
कैस्टरब्रिज:आईसीएसई में तनय का जलवा
बलिया। कैस्टरब्रिज स्कूल के आईसीएसई (10वीं) परिणाम में तनय कुमार पाठक 97.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे। अथर्व वर्मा 97.2% दूसरे और आयुष कुमार सिंह 96.8% तीसरे स्थान पर रहे। अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्या वी. सिसौदिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।
सेक्रेड हार्ट:आईएससी में पलक प्रथम
बलिया। सेक्रेड हार्ट स्कूल, सहरसपाली के आईएससी (12वीं) परिणाम में सभी 21 विद्यार्थी सफल रहे। पलक पांडेय 92.75 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, ऋषिका सिंह 89.75 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा अग्निवेश 89.5 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य नम्रता पांडेय ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सेक्रेड हार्ट:आईसीएसई में श्रेयांश अव्वल
बलिया। सेक्रेड हार्ट स्कूल के आईसीएसई (10वीं) में सभी 45 विद्यार्थी सफल रहे। श्रेयांश वर्मा 96.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे। कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
हॉलीक्रास:आईएससी में सृष्टि ने मारी बाजी
बलिया। हॉलीक्रास स्कूल, अमृतपाली के आईएससी (12वीं) परिणाम में सृष्टि पांडेय 97.75 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम रहीं। अशी जायसवाल (96.50%) और अभिज्ञा परमार (95.50%) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। कॉमर्स वर्ग में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हॉलीक्रास आईसीएसई में युग का दबदबा
बलिया। हॉलीक्रास स्कूल के आईसीएसई (10वीं) में युग वर्मा 99 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर रहे। अन्य विद्यार्थियों ने भी 96 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। स्कूल प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।



