Uncategorizedबलियासम्मान

अंग्रेजी साहित्याकाश में रूटिड फायर ने मचाया तहलका

दयाछपरा(बलिया)।क्षेत्र के चकिया ग्राम पंचायत के निवासी डॉ एन के सिंह( नितेश) जो वर्तमान समय में देलही ( दिल्ली) शिक्षा निदेशालय अंतर्गत अंग्रेजी शिक्षक के पद पर कार्यरत है ,उनके द्वारा रचित ‘रूटिड फायर’ उपन्यास के प्रकाशन से अंग्रेजी साहित्य में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह उपन्यास लेखक की संवेदनशील लेखनी सामाजिक ताना बाना की समझ व जीवन से जुड़े अनुभवों का सशक्त हस्ताक्षर माना जा रहा है।यह उपन्यास केवल एक कहानी ही नहीं बल्कि जीवन का संघर्ष और अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणादाई शिक्षा देता है।लेखन ने इसमें रिश्तों के बदलते स्वरूप,वर्तमान जीवन की जटिलताओ व व्यक्ति के भीतर दहकती उस अग्नि को उपन्यास के माध्यम से ढालने का सफल प्रयास किया है।इससे पहले लेखक डॉ नितेश कुमार सिंह की चर्चित रचना “लकी गर्ल” पाठकों का दिल जीत चुकी है। रूटिड फायर फायर उपन्यास को लेकर भी साहित्य प्रेमियों के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है।
लेखक ने बताया कि मैने न शक्ति की राह चुनी,न धन की ,मैने शब्दों की राह चुनी है,जो मेरी उपस्थिति को आने वाली पीढ़ियों तक महसूस कराएगी।समीक्षकों के अनुसार ‘रूटिड फायर’ युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणादायक कृति है जो मनोरंजन के साथ सोचने पर भी मजबूर करती है।साहित्य जगत में यह रचना आने वाले समय में एक महत्वपूर्ण स्थान बना सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button