
लालगंज(बलिया)।दोकटी पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली । पुलिस अधीक्षक डा0ओमबीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दोकटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कृष्णा यादव निवासी सुकरौली को सोनिया मोड़ से गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष दोकटी प्रशांत चौधरी ने बताया गया कि आरोपी ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा लिया था, जिसके संबंध में थाना दोकटी में मुकदमा दर्ज था। पुलिस पहले ही पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप चुकी है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 34/2026 धारा 137(2)87,352, 351(3)बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था । पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के बिरुद्ध कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक समर सिंह व कांस्टेबल अंकित पटेल।



