
लालगंज(बलिया)। दोकटी पुलिस ने शनिवार को शिवपुर घाट से 10 लीटर देशी शराब के साथ एक ब्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान दशरथ मांझी पुत्र सुखारी, निवासी शिवपुर कपूर दियर के रूप में हुई। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसका चालान न्यायालय भेजा, जहां से बाद में जमानत मिलने पर उसे रिहा कर दिया गया।
थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिहार ले जाने के लिए शराब लेकर शिवपुर घाट पर खड़ा है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लालगंज शिवमूर्ति तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपी तेज कदमों से आगे बढ़ने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद एक जर्कन से 10 लीटर देशी शराब बरामद हुई। इसके बाद उसे थाना लाकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। बाद में जमानत पर उसे थाना से ही रिहा कर दिया गया।



