
बलिया। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति में जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन से हुई, जिसके बाद रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर मां गंगा की भव्य आरती संपन्न हुई। आयोजन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भगवान परशुराम की तस्वीर युक्त कैलेंडर एवं परशुराम चालीसा का वितरण किया गया तथा सभी का साफा बांधकर सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय को हिमांशु त्रिपाठी द्वारा चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे और अवधेश त्रिपाठी शामिल रहे।


वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर जनक पाण्डेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा, आदर्श मिश्रा (झब्बू), शैलेश दुबे, रजनीश पाण्डेय, दीपक तिवारी और राकेश मिश्र सहित कई लोगों ने अतिथियों को फरसा भेंट कर सम्मानित किया। वहीं विपुल चौबे, विपुल पाण्डेय, हैप्पी मिश्र, राहुल पाण्डेय, रानू पाठक, सत्येंद्र कुंवर, विवेक ओझा, मयंक त्रिपाठी और अनुराग तिवारी ने स्मृति चिन्ह वितरित किए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय ने की, जबकि संचालन सुशील पाण्डेय ‘कान्ह जी’ ने किया। इस दौरान संजय उपाध्याय, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, केशरीनंदन त्रिपाठी, सुमन्त पांडे, भारतेंदु चौबे, अरविंद शुक्ल, सच्चिदानंद तिवारी, संतोष चौबे, गिरीश गांधी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में समिति की ओर से रूपेश चौबे ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



