NSCTकार्यक्रमबलियाशिक्षाशिक्षा विभाग

टीएससीटी की प्रेरणा से स्कूल को मिला इन्वर्टर

बीएसए ने बटन दबाकर किया ऑन

दिवंगत शिक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह के परिजनों की नेक पहल से बच्चों को मिली सुविधा

बलिया।बेरुआरबारी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नं. एक में बुधवार को स्वर्गीय सुरेन्द्रनाथ सिंह की पुण्य स्मृति में बच्चों की सुविधा के लिए इन्वर्टर उपलब्ध कराया गया। यह नेक कार्य टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के प्रेरणा से दिवंगत शिक्षक की पत्नी अनिता सिंह ने किया। टीएससीटी के कुछ दिनों पहले इन्हें 50 लाख रुपए की मदद की थी।
बुधवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसए मनीष कुमार सिंह ने विधिवत फीता काटने के बाद बटन दबाकर इन्वर्टर को ऑन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहायक मिलती हैं। इसी स्कूल पर शिक्षक सुरेन्द्रनाथ सिंह के नौकरी में रहते हुए दिवंगत होने पर उनकी याद में परिवार ने यह जो पुनीत कार्य किया है उससे समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने टीचर्स सेल्फ केयर टीम के कार्यों के लिए टीम के साथ पदाधिकारियों की मुक्त कंठ से सराहना की।

इससे पहले टीएससीटी के जिला संयोजक सतीश सिंह, प्रवक्ता चन्द्रशेखर पासवान, मीडिया प्रभारी सतीश मेहता, मंडल पासवर्ड रीसेट प्रभारी संजय कन्नौजिया और कन्यादान प्रभारी अब्दुल अंसारी ने बीएसए और बीईओ वीरेन्द्र कुमार का अंगस्त्रम्, स्मृति चिन्ह और फूलमालाओं से स्वागत किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी के नेतृत्व में सभी स्टाफ ने भी मुख्य अतिथि को सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल के बच्चों को दिवंगत शिक्षक के परिवार की ओर से कॉपी, पेन, कलर और बिस्किट का पैकेट उपलब्ध कराया गया। बीएसए ने स्कूल के मेधावी बच्चों को बैग देकर सम्मानित किया।

इस दौरान अफरोज आरा, प्रियंका यादव,मीरा देवी,शांति गोंड,वंदना सिंह,सीमा सिंह, प्रियंका सिंह,धन्नू यादव,सुरेश कुमार, उमेश कुमार, अरुण सिंह,अमरेश कुमार,सीमा वर्मा, विपुल सिंह,उमेश सिंह,जितेंद्र सिंह आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button