बलियाबिग ब्रेकिंग

सरयू नदी में स्नान के दौरान युवक डूबा,दूसरे दिन भी नहीं चला पता


बांसडीह(बलिया)। सहतवार थाना क्षेत्र के सरयू नदी के चांदपुर स्थित नव निर्मित ठोकर के पास स्नान करते समय 19 वर्षीय युवक नदी में डूब गया। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा देर रात तक और गुरुवार दिन में भी सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका।
जानकारी के अनुसार चांदपुर गांव निवासी भगवान दयाल सिंह का पुत्र विशाल कुमार सिंह सरयू नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
घटना की सूचना पर सहतवार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। सहतवार थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ टीम भी लगातार अभियान चला रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है।

बताया जा रहा है कि विशाल सिंह अपने परिवार के इकलौते बेटे थे और उनकी पांच बहनें हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान रंजय सिंह भी मौके पर मौजूद रहकर गोताखोरों के साथ तलाश अभियान में सहयोग कर रहे हैं। गुरुवार देर शाम तक भी युवक का कोई पता नहीं चल सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button