
रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हुआ। इसका शुभारंभ महाविद्यालय की निदेशिका श्रीमती मीरा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में स्वयं सेविकाओं द्वारा पर्यावरण बचाओ और रक्तदान तथा अंधविश्वास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. रवि, प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गिरि, अंजली वर्मा, अन्नू वर्मा, प्रियंका, रानी शाह, आशुतोष पांडेय, राजेश तिवारी, सुनैना गुप्ता, सुमन तिवारी आदि मौजूद रहीं। संचालन अंजली वर्मा व अन्नू वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।



