कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कैंप आयोजित,कई लाभार्थी पात्रता से वंचित



लालगंज(बलिया)। विकास खण्ड मुरलीछपरा के ग्राम पंचायत बहुआरा स्थित कोटेदार गीता देवी की राशन दुकान पर मंगलवार को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पीएचसी मुरलीछपरा के आयुष्मान प्रभारी डॉ. आशिम मंसूरी द्वारा लगभग दो दर्जन लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
इस दौरान डॉ. मंसूरी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2019 के राशन कार्ड में दर्ज पात्र परिवारों का ही आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ऐसे परिवार शामिल हैं जिनमें छह यूनिट हों, अथवा दो यूनिट वाले परिवार में दोनों सदस्य 60 वर्ष से अधिक आयु के हों। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों को भी योजना में शामिल किया जा रहा है।
कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे, लेकिन पात्रता मानकों पर खरा न उतरने के कारण अधिकांश लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button