मुरली छपरा PHC में ‘भविष्यवाणी’ वाली हाजिरी! एक दिन पहले ही लग गई अगले दिन की उपस्थिति

वायरल रजिस्टर है फर्जी : चिकित्साधिकारी
बलिया। जनपद के मुरली छपरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में अटेंडेंस रजिस्टर को लेकर एक अजीब मामला सामने आया है। यहां कर्मचारियों ने 10 मार्च को ही 11 मार्च की हाजिरी रजिस्टर में दर्ज कर दी। रजिस्टर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने अगले दिन की उपस्थिति पहले ही दर्ज कर दी। हैरानी की बात यह भी है कि रजिस्टर की जांच करने वाले अधिकारी ने भी इस ‘भविष्य की हाजिरी’ पर मुहर लगा दी और बाकी कर्मचारियों को अनुपस्थित दिखा दिया।
मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जब उपस्थिति रजिस्टर में ही इस तरह की लापरवाही और गड़बड़ी हो रही है, तो मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।
मामले में चिकित्साधिकारी डा0 देवनीति सिंह ने बताया की पीएचसी मुरलीछपरा का एक फर्जी उपस्थिति रजिस्टर वायरल हो रहा हैं जो पूर्ण फर्जी है यह फर्जी रजिस्टर मेरे चिकित्सालय पर कार्यरत किसी कर्मचारी द्वारा रजिस्टर में छेड़छाड़ किया गया हैं हम छुटी पर है वापस आते ही उक्त प्रकरण मे जाँच कर कार्यवायी किया जायेगा ।



