कार्यवायीक्राइमबलियाबिग ब्रेकिंग

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप,वन दरोगा गिरफ्तार


बलिया। बलिया जिले में शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोपी वन दरोगा उग्रसेन कुमार को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उभांव थाना क्षेत्र के करीमगंज का निवासी बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार एक युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वन दरोगा ने शादी का झांसा देकर लगभग आठ माह तक उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी द्वारा धमकी भी दी गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश के बाद उभांव थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button