
कल्याण (मुंबई) । श्री राम जानकी सनातन परिवार के तत्वावधान में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्य एवं भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। भगवान श्याम सुंदर की मंगलमय कृपा से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के शुभारंभ अवसर पर रविवार सुबह 10 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में सैकड़ों यजमानों एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाए, वहीं भक्तों द्वारा जयघोष के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर कथा स्थल तक पहुंची।
इस आयोजन के मुख्य संरक्षक श्री दर्शन एकनाथ म्हात्रे हैं, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
कथास्थल: बालाजी रिक्शा स्टैंड के आगे, पंडित नगरी के पास, श्री समर्थ अपार्टमेंट के सामने वाला मैदान, चिंचपाड़ा गाँव रोड, कल्याण (पूर्व)।
आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। यह कथा आगामी 7दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान का अमृत प्रदान करेगी।



