कार्यक्रमखेलकुदबलिया

क्रिकेट के फाइनल मैच में एल डी एकादश बलिया की टीम ने की जीत हासिल


दयाछपरा(बलिया)। डॉ. भीमराव अंबेडकर शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट प्रतियोगिता दयाछपरा द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच का फाइनल मैच रविवार के दिन द्वाबा एकादश पाण्डेयपुर व एल डी एकादश बलिया के बीच खेला गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी (बबलू) रहे। सर्व प्रथम द्वाबा एकादश पाण्डेयपुर की टीम ने टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए कुल निर्धारित 16 ओभर में 96 रन का स्कोर खड़ा किया।
दूसरी पाली में आए एल डी एकादश बलिया की टीम ने मात्र 15 ओभर 4 गेंद में 96 रन का स्कोर पार करते हुए जीत हासिल कर लिया।

मैन ऑफ द मैच एल डी एकादश बलिया के टीम के अभय को दिया गया। वही मैन ऑफ द सीरीज उप विजेता टीम के रोशन पासवान को दिया गया। सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार मुख्य अतिथि भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी (बबलू) द्वारा दिया गया। इस मौके पर कॉमेंटेटर अजय पासवान, सुनील कुमार,कूदन राम, दुर्गाशंकर पाण्डेय,अंजनी पाण्डेय समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button