
रसड़ा (बलिया)। मुंसिफ न्यायालय की जमीन पर संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय को यहां से अन्यत्र हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा के अधिवक्ता पूर्व में लिए गए निर्णय के तहत शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। एसोसिएशन के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय निर्णय लिया गया कि जब तक सब रजिस्ट्रार कार्यालय को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाता तब तक वह हर शनिवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। अधिवक्ताओं ने बताया कि उनके लिए न तो सुचारू रूप से बैठने की व्यवस्था है और न ही मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हो पा रही है।इस मौके पर अधिवक्ता राजेश यादव, अमित मणि त्रिपाठी, इंद्रदेव यादव, रामशब्द यादव, भुवनेंद्र सिंह, भगवती सिंह, सुशील सिंह, रविकांत शर्मा, दीपक रावत आदि रहे।



