
बांसडीह(बलिया)। बांसडीह,बलिया मुख्य टूलेन सड़क का 59 करोड़ 23 लाख 36 हजार रूपया से चौड़ीकरण व सुद्रणिकरण कार्य कराया जायेगा। क्षेत्रिय विधायक केतकी सिंह की पहल पर प्रदेश सरकार ने स्वीकृति प्रदान की हैं। लोक निर्माण प्रमुख अभियंता ने पत्र लिखकर शीघ्र कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है। प्रथम किस्त में 20 करोड़ 73 लाख 18 हजार रूपया आवंटित कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता की ओर से जारी पत्र के अनुसार बांसडीह, बलिया की 14 किलोमीटर लम्बी सड़क 12 मीटर चौड़ी बनेगी, जिसमें 10 मीटर सड़क तथा एक, एक मीटर दोनों साइड पेब्ड शोल्डर की पटरी बनेगी। बलिया शहर की साइड तीन किलोमीटर टकरसन तक दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य होगा। टूलेन सड़क में बांसडीह से बलिया के बीच जगह जगह डिवाइडर का निर्माण भी होगा। सड़क 18 माह में बनेगी तथा बनने के बाद पांच वर्षों तक अनुरक्षण कार्य का दायित्व भी ठेकेदार के पास रहेगा। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की एक अन्य पांच किमी लम्बी सहतवार, बलेऊर,खोरोली हुसेनाबाद सड़क का निर्माण 13 करोड़ 60 लाख 51 हजार बनेगी। सड़क का चौड़ीकरण व सृद्रिणीकरण होगा। वित्तिय वर्ष में एक करोड़ 32 लाख 88 हजार रूपया जारी कर दिया गया है। बांसडीह, सहतवार मार्ग पर महाराजा सुहेलदेव स्मारक से सड़क शुरू होकर बलेऊर, बिजलीपुर,खोरोली होकर हुसेनाबाद गांव तक बनेगी। सड़क का 12 माह में होगा। सड़कों के निर्माण कार्य का लोग लम्बे समय से मांग कर रहे थे। विधायक केतकी सिंह ने बताया कि दोनों सड़क के निर्माण का टेंडर हो गया है तथा शीघ्र ही कार्य शुरू होगा। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की कुछ अन्य सड़कों का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग में प्रस्तावित है उसकी भी स्वीकृति जल्द मिलने की उम्मीद हैं।



