
बांसडीह (बलिया)। विधायक केतकी सिंह ने शनिवार को मैरीटार गांव स्थित अपने आवास पर बांसडीह कस्बा के पाण्डेय के पोखरा निवासी संजू देवी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख रूपया का प्रमाण पत्र दिया । प्रशासन ने संजू देवी के बैंक खाता में रूपया स्थानांतरित कर दिया है। चार वर्ष पूर्व संजू देवी के पति सुरेश गुप्ता की सड़क हादसा में मौत हो गई थी । वह अपने पीछे छोटे-छोटे तीन बच्चों को छोड़कर चले गए थे । स्व सुरेश गुप्ता की विधवा संजू देवी को घर के लोगों ने अलग भी कर दिया था । विधायक ने बताया कि संजू देवी का विधवा पेंशन तथा राशन कार्ड की सुविधा दिलाया गया हैं। संजू देवी के प्रत्येक बच्चों को भरण पोषण योजना के तहत ढाई हजार की धनराशि 18 वर्ष की आयु तक दी जायेगी।



