कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंगलालगंज

पत्रकार को मातृशोक:मीडिया सेंटर पर श्रद्धांजलि सभा,पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

लालगंज(बलिया)।मीडिया सेंटर लालगंज में आज एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकार साथियों ने एक वरिष्ठ पत्रकार करुणासिंधु द्विवेदी की माताजी देवमुनी देबी (73वर्ष ) के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया गया । बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बरिष्ठ पत्रकार कन्हैया तिवारी ने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका साया उठ जाना अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मीडिया सेंटर परिवार शोकाकुल पत्रकार एवं उनके परिजनों के साथ खड़ा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। शोक बैठक में कन्हैया तिवारी,बिद्या भूषण चौबे, अखिलेश पाठक,दया शंकर तिवारी,विवेक पाण्डेय,कृष्णा कान्त पाठक,अजय तिवारी “चेगन”अजय पाठक गुप्तेश्वर पाठक आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button