
रसड़ा (बलिया)।मदरसा आलिया अरबिया रहमानिया रसड़ा में रविवार को मदरसा के कुरआन मोकम्मल करने वाले आठ हिफ्ज कुरआन छात्रों का दस्तारबंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया।इन छात्रों में हाफिज मोहम्मद रेहान, हाफिज इमामुल हक, हाफिज अजमतउल्लाह, हाफिज मोहम्मद दानिश, हाफिज मोहम्मद मोशब्बीर, हाफिज मोहम्मद अनस, हाफिज मोहम्मद जकवान, हाफिज मोहम्मद इंजमाम को सफेद साफा (पगड़ी) बांधकर दस्तारबंदी किया गया।इस दौरान सभी हाफिज छात्रों को कुरआन पाक के साथ ही अन्य उपहार और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मदरसा के प्रबंधक उसैद अख्तर, मौलाना अबुबकर, मुफ्ती तुफैल अहमद, मुफ्ती असअद, शाकिब अली, डॉ. एम तारिक, जावेद अख्तर, शकील अहमद, शमशाद अहमद, मौलाना नईम जफर, शाहिद अली, अबुल कलाम, मौलाना कमरुज्जिया, फैयाज अहमद, नौशाद अहमद, जुनैद अख्तर, नसीम अहमद, खुर्शीद अहमद, मुख्तार अहमद, शाहनवाज आलम आदि रहे।अध्यक्षता प्रधानाचार्य मौलाना अतीकुर्रहमान व संचालन मौलाना मकसूद आलम ने किया।



