क्राइमबलियाबिग ब्रेकिंगमौतलालगंजहत्या

70 वर्षीय वृद्ध का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप

धमकी,पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप,मुकदमा दर्ज

लालगंज (बलिया)।दोकटी थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध का संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की सुबह 8 बजे शव मुरारपट्टी बगीचे के पश्चिम खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मृतक की पहचान सुखदेव तिवारी (70) पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र तिवारी के रूप में हुई है।सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को मुरार पट्टी बगीचा में लाकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष दोकटी अनुपम जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।परिजनों ने एक ही परिवार द्वारा लगातार धमकी दिए जाने और पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई न किए जाने को मौत का कारण बताया। इस दौरान परिजनों ने शव को उठाने से रोकते हुए उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग की।

मौके पर बैरिया थानाध्यक्ष विपिन सिंह तथा पूर्व बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह भी पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।परिजनों ने स्पष्ट किया कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा,तब तक शव नहीं उठाने दिया जाएगा।

मृतक के पुत्र जगजीत नारायण तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गांव के ही बुचिया देवी पत्नी काशीनाथ पासवान,पप्पू पासवान, कामता पासवान, मुन्ना पासवान सहित अन्य लोग उनकी जमीन में स्थित दस पेड़ों को जबरन काट रहे थे। विरोध करने पर उनके पिता को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

तहरीर में बताया गया कि इस संबंध में 10 दिसंबर को दोकटी थाने में शिकायत दी गई थी,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री पोर्टल और 15 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि इन्हीं घटनाओं और मानसिक दबाव के कारण मंगलवार को उनके पिता की जान चली गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button