कार्यक्रमधरना प्रदर्शनबलियारसड़ा

रसड़ा के सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन


रसड़ा (बलिया)। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा प्रदेश अधिकांश बार एसोसिएशन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के विरोध में संयुक्त बार एसोसिएशन ऑफ उप्र के आह्वान पर बुधवार को रसड़ा के सिविल कोर्ट परिसर में अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के सदस्यों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया।इस संबंध में एसोसिएशन की आकस्मिक बैठक भी हुई। इसमें प्रस्ताव पारित कर अधिवक्ताओं ने अपने सोशल एकाउंट से भी विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया।

प्रस्ताव की प्रति सिविल जज जूनियर डिविजन रसड़ा व न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय रसड़ा को भेजा गया।इस दौरान राजेश यादव, अमित मणि त्रिपाठी, इंद्रदेव प्रसाद, रामशब्द यादव, कमलेश तिवारी, बृजबिहारी सिंह, भगवती प्रसाद सिंह, भुवनेंद्र सिंह, सुशील सिंह, दीपक रावत, प्रमोद वर्मा, जावेद अख्तर, नवरत्न यादव, धर्मेंद्र कुमार, सुशीला चौहान आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button