
दुबहड़(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु के पास गुरुवार के दिन एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला।जिसका पहचान करने के लिए दुबहड़ पुलिस स्थानीय लोगों का सहयोग लिया मगर पहचान नहीं हो पाने पर शव को कब्जे लेकर पहचान होने तक के लिए जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उक्त अज्ञात लाश के बारे में किसी भी व्यक्ति को जानकारी हो तो पुलिस अधीक्षक के मोबाइल नंबर9454401027 पर या दुबहड़ थाना अध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9454402995पर संपर्क कर सूचना दे सकता है।



