
रसड़ा (बलिया)।फेफना थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे छठ पूजा के दौरान पोखरे में नहाते समय बृजेश कुमार (20) पुत्र धर्मराज की डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत पर गांव-घर में मातम पसर गया।बताया जाता है कि बृजेश परिजनों के साथ गांव में स्थित पोखरे पर छठ घाट पर गया था।इस दौरान वह पोखरे में नहाने के लिए गया।इस बीच वह गहरे पानी में चला गया। युवक के पानी डूबते देख लोगों ने शोर मचाया। कुछ लोगों ने उसे पानी से निकाल कर उसे रसड़ा सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रोते-बिलखते बुरा हाल हो गया।