एक्सीडेंटगंगा नदीबलियाबिग ब्रेकिंगमौत

घर से नाराज होकर घर से निकला युवक,गंगा नदी किनारे मिला शव


दुबहड़ (बलिया) । स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवपुर दियार नई बस्ती (बेयासी) निवासी मुन्ना कुमार खरवार (42)पुत्र स्वर्गीय श्री राम खरवार का शव शनिवार के दिन गंगा किनारे जनड़ी घाट पर मिला।शव मिलने की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ज्ञात हो कि बृहस्पतिवार दिन किसी बात पर नाराज होकर घर से चला गया था।जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके भाई अशोक कुमार खरवार द्वारा स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुन्ना खरवार मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया है।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button