एक्सीडेंटबलियाबिग ब्रेकिंग

बड़ा हादसा: मुंडन संस्कार के दौरान 4डूबे


बलिया । गंगा नदी के शिवरामपुर संगम घाट (ब्यासी) पर  सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मुंडन संस्कार के दौरान स्नान करते समय दो किशोरियों समेत चार लोग नदी में डूब गए। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार, फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर निवासी वशिष्ठ चौहान के परिवार के लोग मुंडन संस्कार के लिए शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर घाट पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन स्नान करते समय अचानक चार लड़कियां गहरे पानी में डूबने लगीं।
उन्हें बचाने के लिए मौके पर मौजूद लोग तुरंत नदी में कूद पड़े। इस दौरान बचाव प्रयास में दो युवक भी पानी की तेज धारा में बह गए। हालांकि, डूब रही चार किशोरियों में से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
फिलहाल लापता लोगों में हर्षिता चौहान (15), नंदिता चौहान (12), अरुण चौहान (18) और अर्जुन चौहान (15) शामिल हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। साथ ही (एसडीआरएफ) की टीम को भी बुलाया गया है, जो सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button