कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

28 मई को “चंद्रशेखर की पत्रकारिता दृष्टि” विषयक गोष्ठी

युवाओं को मिलेगा वैचारिक मार्गदर्शन

बांसडीह(बतिया) । चंद्रशेखर की पत्रकारिता, वैचारिक प्रतिबद्धता और सामाजिक मूल्यों को केंद्र में रखकर बलिया में एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। “चंद्रशेखर की पत्रकारिता दृष्टि” विषय पर होने वाला यह कार्यक्रम नैतिक मूल्यों में आ रही गिरावट के कारणों को उजागर करने और उसके समाधान की दिशा में सार्थक पहल माना जा रहा है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं चंद्रशेखर जन्मशताब्दी समारोह आयोजन समिति, बलिया के अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह संगोष्ठी बापू भवन (टाउन हॉल), बलिया में आयोजित होगी, जिसका ऐतिहासिक और समसामयिक दोनों दृष्टियों से विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी ने यंग इंडियन पत्रिका के संपादक के रूप में देश-दुनिया की घटनाओं पर अपने निर्भीक और स्पष्ट संपादकीय लेखों के माध्यम से हमेशा बेबाक राय रखी। यह कार्यक्रम उन्हें एक सशक्त पत्रकार, चिंतक और लेखक के रूप में याद करने का अवसर बनेगा। संगोष्ठी में देश के प्रतिष्ठित पत्रकार, लेखक और शिक्षाविद अपने विचार रखेंगे। इनमें वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द मोहन मिश्रा (दिल्ली), सुरेश बहादुर सिंह , प्रोफेसर कृपाशंकर चौबे , डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्रा तथा वरिष्ठ पत्रकार धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव शामिल होंगे। वक्ता समकालीन सार्वजनिक जीवन में चंद्रशेखर जी की प्रासंगिकता और उनके विचारों की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे। श्यामबहादुर सिंह ने विशेष रूप से युवाओं से इस संगोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी के विचार, संघर्ष और उनके द्वारा स्थापित मूल्य युवाओं के सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन को नई दिशा देने में प्रेरणास्रोत सिद्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button