कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल के होली मिलन समारोह में उड़े गुलाल

बलिया। होली के अवसर पर शुक्रवार को शहर के एससी कॉलेज के खेल मैदान में पूर्व मंत्री और बलिया नगर के पूर्व विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल की ओर से भव्य होली मिलन समारोह और सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अबीर-गुलाल के साथ होली खेलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

समारोह की मुख्य अतिथि केतकी सिंह (विधायक, बांसडीह) ने उपस्थित लोगों को होली की बधाई देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सातों सीटें जीतने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में जिले के सभी सात विधायक होंगे तो प्रदेश में बलिया की आवाज और मजबूत होगी। अभी अकेले प्रतिनिधित्व होने से आवाज कमजोर पड़ जाती है।

पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अपने संबोधन में सपा के शासनकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय उनके और उनके साथियों पर कई मुकदमे दर्ज किए गए, लेकिन संघर्ष कम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में उसी पार्टी के नगर पालिका चेयरमैन तक को प्रताड़ित किया गया।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह तथा नगर पालिका चेयरमैन संत कुमार ने भी संबोधित किया। समारोह में गायक गोलू राजा, सनी पाण्डेय और वैष्णवी राय ने अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया।

अधिकारियों पर भी साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान बैरिया से पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने प्रशासन और अधिकारियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने एक जिला स्तरीय अधिकारी का जिक्र करते हुए उन्हें प्रदेश के भ्रष्टतम अधिकारियों में से एक बताया। साथ ही बैरिया तहसील के अधिकारियों के कार्यों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इशारों-इशारों में अपनी ही पार्टी के एक नेता और मौजूदा जनप्रतिनिधि पर भी तीखी टिप्पणी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button