कार्यक्रमजागरूकताप्रशासनिकबलिया

जिलाधिकारी के नेतृत्व में बलिया शहर में निकाली गई, भव्य तिरंगा यात्रा रैली

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बुधवार को बलिया शहर में भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। साथ ही तिरंगा यात्रा की शुरुआत पुलिस लाइन से कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज, शहीद पार्क चौक, रेलवे स्टेशन, चित्तू पाण्डेय चौराहा, रेलवे क्रॉसिंग, टीडी कॉलेज चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में समापन हुआ। इस तिरंगा यात्रा में पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा, एडीएम अनिल कुमार गुप्ता, सीएमओ, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, जिले के समस्त पुलिस बल, समस्त विभाग के कर्मचारीगण एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे। साथ ही जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों व छतों पर तिरंगा जरूर फहराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button