अध्यात्मकार्यक्रमबलिया

भव्य कलश यात्रा,श्रीअवनीनाथ महादेव मंदिर में शुरू हुआ नौ दिवसीय शिवशक्ति महायज्ञ


बांसडीह (बलिया)। मलमास के पावन अवसर पर बड़सरी गांव स्थित श्री अवनीनाथ महादेव मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शिवशक्ति महायज्ञ के शुभारंभ पर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सात जून से 15 जून तक चलने वाले इस महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कलश यात्रा में हाथी, घोड़े, बैण्ड-बाजे के साथ सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर राजपुर, शिवरामपुर होते हुए बड़सरी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने कलश में गंगाजल भरकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर पूजन किया।

यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। “श्री अवनीनाथ बाबा की जय” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
महायज्ञ के दौरान मंडप प्रवेश, अरणी मंथन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान विद्वान पंडितों के नेतृत्व में वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न होंगे। वहीं प्रतिदिन अयोध्या से पधारे मानस मर्मज्ञ श्री श्याम दास महाराज एवं श्री प्रभात महाराज श्रद्धालुओं को प्रवचन से लाभान्वित करेंगे।

इस अवसर पर पुजारी डब्लू पाण्डेय, नीरज सिंह गुड्डू, संजय उपाध्याय, चुन्नू त्रिपाठी, मणिबहादुर सिंह, अनिल तिवारी, अभिजीत तिवारी बब्लू, बबुआ जी सिंह, मंटू सिंह, श्रीप्रकाश तिवारी, विजय बहादुर सिंह, अनुभव तिवारी गोलू, विनय तिवारी, ओमजी तिवारी, भूषण तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, धनु, ललित, शिवम, शुभम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button