कार्यक्रमबलियाबिग ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक केतकी सिंह ने किया वृक्षारोपण

बांसडीह(बलिया)। विश्व पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की विधायक केतकी सिंह ने मैरीटार गांव में वृक्षारोपण किया। इस दौरान गांव के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों पौधे लगाए गए।
विधायक केतकी सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। बढ़ते प्रदूषण, घटते वन क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन के कारण प्रकृति का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आए और अधिक से अधिक वृक्ष लगाए।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे। वृक्ष न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी निभाई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी बांसडीह मनोज कुमार शर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष नीतिश पाण्डेय रंजन, दयाशंकर राजभर, प्रमोद सिंह, दीपू सिंह, राजेश सिंह, मुनजी गोड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button