कार्यक्रमबलियामनियर

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रामबचन पाठक

मनियर (बलिया)। कस्बा स्थित चांदू पाकड़ के एक पैलेस में सोमवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष रामबचन पाठक ने की। सदस्यता सर्वेक्षण और विस्तृत विचार-विमर्श के बाद संगठन की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
नई कार्यकारिणी में रामबचन पाठक को अध्यक्ष, श्रीनिवास पाठक को उपाध्यक्ष तथा संतोष कुमार उपाध्याय को महामंत्री मनोनीत किया गया। वहीं विशाल वर्मा को मंत्री, हरिद्वार को कोषाध्यक्ष, जय राम तिवारी को संयोजक तथा डीके शर्मा को सहसंयोजक चुना गया।
इसके अतिरिक्त रोशन लाल वर्मा, अर्जुन कुमार ठाकुर, संजय वर्मा, मुन्ना, शुभम मणिक, अरविंद गुप्ता, सोनू सिंह एवं मांधाता चौहान को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार तथा व्यवसायिक हितों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। नई टीम ने व्यापारिक मुद्दों पर एकजुटता बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्थानीय बाजार में बेहतर समन्वय स्थापित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button