कार्यक्रमबलियारसड़ा

रसड़ा के श्रीनाथ मठ परिसर में आयोजित हुआ सामाजिक समरसता सहभोज व कंबल वितरण कार्यक्रम

परिवहन मंत्री ने रसड़ा का रोडवेज बस स्टेशन को आधुनिक बनाने की घोषणा की

रसड़ा (बलिया)।श्रीनाथ मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि महाराज द्वारा सामाजिक समरसता सहभोज एवं कंबल वितरण का भव्य कार्यक्रम श्रीनाथ मठ स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की चित्र पर पुष्प और दीप प्रज्जवलित कर किया।इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए पांच हजार से अधिक जरुरतमंदों (महिलाओं और पुरुषों) को कंबल वितरण किया गया।

साथ ही उन्होंने सहभोज का भी आनंद लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। भोजपुरी गायक सनी पांडे व गायिका वैष्णवी राय ने शानदार गीत की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम आयोजक महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम, बुके व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने रसड़ा के रोडवेज बस स्टेशन को आधुनिक बस अड्डा बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि जब तक यह बस अड्डा हाईटेक नहीं बन जाएगा तब तक वे परिवहन मंत्री का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि रसड़ा के रेलवे स्टेशन का काफी विकास हुआ है जो भव्य और दिव्य स्टेशन हो गया है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन में अंतर है। परिवहन मंत्री द्वारा बस स्टेशन का आधुनिक बनाने की घोषणा रसड़ा के लिए गौरव की बात होगी। उन्होंने पूज्य महंत कौशलेंद्र गिरि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में कंबल वितरण व समरसता सहभोज का बहुत ही बड़ा कार्यक्रम रखा है जो अब तक देखने को नहीं मिला है।

उनके एक आवाह्न पर इतनी बड़ी भीड़ का इकट्ठा होना अचंभित करने वाला है। विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि वह आज इस मंच से घोषणा करते हैं कि रसड़ा बस स्टेशन को बहुत ही आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा, जिसमें माल, रेस्टोरेंट और यात्रियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था होगी। उनके इतना कहते ही पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। पूज्य अतिथि सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक मंच पर नहीं जाते लेकिन अगर परिवहन मंत्री ने अपना वादा पूरा किया तो वह ऐसे हर मंच पर जाना पसंद करेंगे, जहां नेतागण अपने वादों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि भारत को आन बान शान और राम चाहिए। बंटवारे के पहले का हिंदुस्तान चाहिए। उन्होंने कहा कि मां भारती के दो लाल जय जवान जय किसान हैं। हमें हिंदी हिंदू और हिंदुस्तान चाहिए और भारत को विश्व गुरु पर प्रतिष्ठित होते हुए देखना है। महामंडलेश्वर स्वामी कौशलेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि श्रीनाथ मठ रसड़ा ने मुगलिया सल्तनत व अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का झंडा उठाया था और पूरे चौदह कोसी लखनेश्वर क्षेत्र में जजिया कर को देने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि मठ अपनी पुरानी परंपरा और इतिहास को कायम करने की ओर अग्रसर है। सहभोज कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, जिला मंत्री सतवीर सिंह मंटू, पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, सभासपा के प्रदेश महासचिव शिवेंद्र बहादुर सिंह, रुद्रप्रताप सिंह, सुनील सिंह, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, इंद्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, हिमांशु सिंह, किरण सिंह, रणजीत सिंह पप्पू, निर्मल पांडे, अरुण भारती, निखिल त्रिपाठी, जयप्रकाश वर्मा, सुग्रीव राजभर, ठाकुर मंगल सिंह, जयप्रकाश खरवार, मयंक शेखर तिवारी, अंशु राजभर, शमशेर सिंह, अविनाश सोनी, संतोष जायसवाल, अश्वनी सिंह, सत्या सिंह आदि रहे। संचालन नगर मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी ने किया।इस मौके पर एसडीएम रवि कुमार, सीओ आलोक कुमार गुप्त, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button