
बतिया । ग्रामीण बैक ( यू० पी० बड़ौदा बैक ) के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक कुबेर नाथ दुबे का निधन हो गया। बीते दो–तीन दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनके निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवी, बैंककर्मी और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। स्व. दुबे अपने सौम्य स्वभाव और कार्य के प्रति निष्ठा के लिए जाने जाते थे।
परिजनों और परिचितों ने बताया कि अंतिम संस्कार कल शुबह पचरुखिया घाट पर किया जाएगा।



